- कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन धर्मनगरी में किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव ने शहीदों को याद किया।
गुुरुवार को आयोजित शिविर के दौरान प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह बताया कि किस तरह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
हमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा होना चाहिए और जो आजादी हमें मिली है उसे सहेज कर रखना है। वीरा चैरिटेबल सोसायटी के सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा, पूर्व विधायक कुंवरानी रूचि वीरा व ग्रुप निदेशक उमेश कुमार गुप्ता ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक भारद्वाज, राहुल गौतम, राजकुमार, एकता त्यागी, डा. अजय राणा, आशीष कुमार, दुष्यंत जैन, एकता त्यागी, डा. शबनम, संदीप कुमार, प्रीतम सैनी, विनीत राठी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

