- बच्चों ने वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के छात्र- छात्राओं ने चामुंडा मंदिर में जगह-जगह पेड़-पौधे लगाए और बच्चों ने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रबंधक दीपा चौधरी व विदित कुमार ने छात्र-छात्राओं को पौधारोपण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए शपथ दिलवाई। डॉक्टर विदित कुमार ने कहा कि यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हमारा जीवन अधूरा रह जाएगा।
इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी रक्षा करने का अधिकार भी समझना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमित चिकारा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए मनुष्य को और अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में शफक रिजवी, प्राची त्यागी, प्रीति सेतिया, सुरभि अग्रवाल, जितेंद्र बिश्नोई आदि उपस्थित रहें।

