- स्वास्थ्य विभाग टीम ने प्रेम धाम आश्रम में लगाया शिविर
- दो दिवसीय शिविर में 227 एंटीजन टेस्ट किए, वीएमटी टेस्ट को भेजे 165 सैंपल
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रेमधाम आश्रम में दो दिवसीय शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों की कोविड-19 जांच के लिए 227एंटीजन टेस्ट किए तथा वीएमटी जांच के लिए 165 सैंपल लेकर भेजे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित प्रेमधाम आश्रम में दिव्यांग बच्चो की कोविड-19 की जांच को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया। रविवार को शिविर के पहले दिन टीम ने 112 एंटीजन टेस्ट किए। जिनमें से कोई भी पाजिटिव नहीं पायी गयी। सभी जांच के परिणाम निगेटिव आए।
साथ ही उक्त टीम ने 81 सैंपल वीएमटी टेस्ट के लिए भी लिए। उक्त सैंपल को एक बाक्स में जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जबकि दूसरे दिन सोमवार 115 एन्टीजन टेस्ट हुए वहीं 84 सैंपल वी एम टी टेस्ट के लेकर जांच को भेज दिए गए हैं।
दो दिवसीय शिविर में मौजूद डा. फैज हैदर, डा, कोनैन, लैब टैक्निीशियन विजय तथा शादिक ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच की गयी है। नोडल कोरोना डॉ फ़ैज़ हैदर ने बताया सोमवार को भी 115 एंटीजन टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

