- सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: पर्वों के महापर्व गोवर्धन पूजन के उपलक्ष पर कोविड 19 के कारण इस भगवान दास मंगू लाल सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर कलालान में अन्नकूट का भंडारे का आयोजन सूक्ष्म रूप में किया गया। जिसमें छप्पन भोग का झाड़खंड महादेव गुजराती मंदिर में भोग लगाने के बाद कुछ भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया।
गोवर्धन पूजन के उपलक्ष पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कोविड 19 के कारण हर मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले मौहल्ला कलालान स्थित झारखंड महादेव गुजराती मंदिर पर भोग लगाने के बाद सूक्ष्म रूप में अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक भगवानदास मंगू लाल सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर कलालान के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार त्यागी, सुधा त्यागी व गगन त्यागी एवं छवि त्यागी तथा मुरादाबाद से पधारे अनुपदत्त शर्मा के पुत्र संजय शर्मा गुरु जी ने बताया कि यह अन्नकूट का भंडारा भगवान दास गुजराती महाराज व उनके परम शिष्य मंगूलाल गुजराती के पुत्र अनूप दत्त शर्मा की प्रेरणा से पिछले 32 वर्षों से अंकूट का भंडारा झारखंड महादेव मंदिर पर भोग लगाने के बाद प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद से आए अनूप दत्त शर्मा के पुत्र संजय शर्मा, डा. अनुज शर्मा गुजराती, सिद्धार्थ उर्फ चिंटू त्यागी, मथुरा से पधारे महाराज सुभाष गऊ सेवक, साकेत गुप्ता, अनुज शर्मा गुजराती, उज्जवल वर्मा, परितोष वर्मा, सौरभ अग्रवाल, अक्षत शर्मा गुजराती, गगन त्यागी, डा. तुलसीराम, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मेश त्रिवेदी, गौरव, अखिलेश, ठाकुर यश प्रताप, सुधीर गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, मोहित पांडेय, ओजश्वी, तपन मिश्रा, मा़ बृजपाल सिंह, थाना प्रभारी नगीना ष्ण मुरारी दोहरे, सुधा त्यागी, छवि त्यागी, सुनीता देवी व दिव्य प्रताप आदि सहित दर्जनों महिला पुरुषों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

