जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिनौली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ बाजार में पैदल गस्त करते हुये निकले इस दौरान वे बाजार में व्यापारियों से रूबरू हुये उन्होंने व्यापारियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये सेनेटाइजर, मुह पर मास्क लगाने व बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की।
खासतौर पर उन्होंने सर्राफा (स्वर्णकार) व्यापारियों से सुरक्षा के तहत अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, गोल्ड लाने, ले जाने व मोटी रकम बैंक अकाउंट में जमा करने तथा निकालने व अन्य सामान की खरीद फरोक्त करने जाने जैसे कार्यो के लिये पुलिस को सूचना दे।

पुलिस आपको सुरक्षा देगी ताकि पुलिस सुरक्षा में आप अपना कार्य निर्भय व निडरता कर साथ कर सके उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि यदि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि कोई अप्रिय घटना होने से पहले उस पर शिंकजा कसा जा सके।
इसके उपरांत वे पुलिस फोर्स के साथ बिनौली बस स्टैंड पर पहुचें यहॉ पर उन्होंने यातायात माह के तहत वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की साथ ही बिना हेलमेंट के आने जाने वाले बाईक सवारों को रोको टोको अभियान चलाकर नसीहत दी और सुरक्षा की दृष्टि से कई बाईक सवारों को अपनी ओर हेलमेंट भी दिये।
इस दौरान उनके साथ एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, दिनेश पिलियांन, मदनपाल सिंह, जगदीश तेवतिया, कांस्टेबिल केपी भाटी, मुलायम सिंह, दीपक शर्मा आदि थे।

