जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते थाना क्षेत्र के गांवों में प्रत्याशी जमकर शराब परोस रहे हैं।आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर आला अफसरों के आदेश निर्देश बेमानी साबित हो रहे हैं।
क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव का प्रचार पूरे चरम पर चल रहा है चुनाव प्रचार अभियान में आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्षेत्र के कई गांवों में प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटा रहे हैं भीड़ को लुभाने के लिए अप मिश्रित शराब परोसी जा रही है।
यह सिलसिला दोपहर से रात तक जारी रहता है। ग्राम पंचायत चुनाव में शराब पिलाने की गवाही खुद मन्दवाडी बातनौर गांव से पकड़ी गई प्रत्याशियों नकली शराब की फैक्ट्री दे रही है। क्षेत्र में अब मिश्रित शराब परोसने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

