Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

यूपी में बदले गए नौ जिलों के कप्तान, 14 आईपीएस का हुआ तबादला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार तड़के नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है।

बलिया के एसपी विपिन टांडा गोरखपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं। गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को पीलीभीत में एसएसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

चित्रकूट में एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे। हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे।

बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है।

प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में एसपी बना कर भेजे गए हैं। उन्नाव में एसपी रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, रामपुर के एसपी शगुन गौतम को विजलेंस, किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा और ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार को डीजीपी ऑफिस में एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img