Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सरकारी भूमि पर कब्जा, डीएम से शिकायत

  • सात दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो पूर्व पार्षद ने दी अधिकारियों के खिलाफ धरना देने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मार्शल पिच चौराहा स्थित लाला मोहम्मदपुर रोड पर सरकारी बेसकीमती जमीन पर नगर निगम अधिकारियों की संलिप्ता से भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। यह बात पूर्व पार्षद सुमित बौद्ध और हेतराम शाक्य ने कही। उन्होंने डीएम दीपक मीणा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि खसरा संख्या 1032 में लगभग 25 एकड़ भूमि राज्य सरकार सम्पत्ति दर्ज है। कुछ लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों की सरकारी भूमि का अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है।

सरकारी भूमि की खरीद फरोख्त करने के मामले में पहले से ही थाना कंकरखेड़ा में भूमाफियों पर मुकदमा दर्ज है। हाल में हुए नगर निगम कूड़े घर की निर्माण के आड़ में नगर निगम लेखपाल, जेई ने सांठगांठ कर उक्त भूमि की पैमाइश कराकर चारदीवारी कर नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण कर लिया गया। यह सब कार्य अधिकारियों की देख रेख में किए जाने की बात सामने आ रही हैं।

वार्ड-5 के पूर्व पार्षद सुमित बौद्ध का कहना है कि नगर निगम द्वारा कूड़े घर की निर्माण आड़ में बाउंड्री वॉल करते समय जिस तरह सरकारी भूमि की पैमाइश कर जमीन की चारदीवारी कराई गई है। नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण कराया जाना उससे साफ जाहिर होता है। नगर निगम अधिकारियों की संलिप्तता साफ उजागर हो रही हैं।

निगम अधिकारियों की संलिप्ता पर सवाल खड़े किए है। सात दिन में नगर निगम अधिकारियों ने पुलिया का निर्माण तोड़कर जमीन को नगर निगम की बाउंड्री वॉल में शामिल नही किया तो डीएम कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

17 12

किठौर में राजस्थान पुलिस की दबिश, सर्राफ दबोचा

किठौर: कस्बे में सराफा लूट के आभूषणों की खपत का अड्डा बन गया है। बाहरी पुलिस की दबिशें यहां सर्राफ और लुटेरों के गठजोड़ को उजागर कर रहीं है। 15 दिन में दूसरी बार हुई छापेमारी से कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंगलवार को राजस्थान पुलिस एक बदमाश को लेकर किठौर थाने पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस के साथ कस्बे के सराफा बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पर दबिश देकर प्रतिष्ठान स्वामी ईशू को पकड़ा।

तत्पश्चात पुलिस उसे थाने ले गई। जहां राजस्थान पुलिस ने सर्राफ से कई घंटे पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान से लूटे गए 25 तोला सोने के आभूषणों की बिक्री के मामले में सर्राफ को पकड़ा गया है। सर्राफ ने लुटेरों से उक्त सोना किठौर मंगवाकर खरीदा था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि सर्राफ को पकड़ा है। राजस्थान पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि किठौर के सर्राफ द्वारा चोरी के आभूषण खरीदने का ये पहला मामला नहीं। गत 27 फरवरी को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने भी एक बदमाश के साथ यहां के वेदांश ज्वेलर्स पर दबिश देकर सर्राफ आशीष को उठाया था। जिसे टीम अपने साथ ले गई थी। उसमें सर्राफ द्वारा गाजियाबाद में हुई लूट के आभूषण खरीदे जाने की बात सामने आई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img