- सत्संग भवन कोतवाली मार्ग से रेस्क्यू किया अजगर
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सामाजिक वानिकी की टीम ने कोतवाली मार्ग स्थित सत्संग भवन से एक सात फिट लम्बे अजगर को रेस्क्यू कर गुलालवाली रेंज में छोड़ा जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की।
रविवार को दोपहर बाद कोतवाली मार्ग स्थित सत्संग भवन मे एक अजगर देखे जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविन्द श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी जिसके बाद उनके निर्देश पर वन दारोगा सुरेश चंद व शंकर नाथ गोस्वामी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके से 7 फिट की लम्बाई वाले अजगर को पकड़ कर गुलालवाली रेंज में छोड़ दिया।
सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि यह अजगर काफी समय से सत्संग भवन के आस पास देखने में आ रहा था। परंतु कोहरे के कारण काफी प्रयास के बाद भी सामाजिक वानिकी की पकड़ में नहीं आ रहा था यह अपने ठिकाने से बाहर नहीं निकल रहा था परंतु अब एक दो दिन से धूप निकलने के कारण यह पकड़ में आ गया।

