Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: अटाली गंगा के पास नदी में गिरी कार, चालक लापता

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटाली गंगा के समीप एक कार (इनोवा क्रिस्टा) और उसका चालक अचानक लापता हो गए एसडीआरएफ की टीम ने कार को गंगा मैं ढूंढ निकाला कर के चालक का अभी तक पता नहीं चला है। लापता व्यक्ति देहरादून का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिंघटाली के पास एक कार (इनोवा क्रिस्टा) सवार व्यक्ति कार सहित रात्रि से लापता है। उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक हेमंत डुंगरियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि उक्त घटना में एक व्यक्ति अंकित चमोली (32 वर्ष) पुत्र अरविंद कुमार चमोली निवासी मकान नंबर एक, गली नंबर दो, उन्नति विहार, लोअर नत्थन पुर, देहरादून रात्रि में अपने वाहन को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इस व्यक्ति द्वारा रात एक बजे अपने घर पर बात की गई, उसके बाद व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया।

सुबह एसडीआरएफ टीम को सर्चिंग के दौरान अटाली गंगा के पास वाहन गिरने के निशान मिले। टीम द्वारा नदी में तलाश किया गया जहां वाहन नदी में दिखाई दे गया। सुरक्षा के दृष्टिगत ढालवाला से एसडीआरएफ की अन्य डीप डाइविंग टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ डाइविंग टीम द्वारा गाड़ी के अंदर व आसपास सर्चिंग की गई जहां उक्त चालक का पता नही चल पाया। एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img