Home Uttar Pradesh News Saharanpur कोरोना को लेकर अभी भी रहें सावधान: साहिल खान

कोरोना को लेकर अभी भी रहें सावधान: साहिल खान

0
कोरोना को लेकर अभी भी रहें सावधान: साहिल खान
सरसावा पुलिस कार्यालय पर प्रभारी प्रवीन कुमार को फेस शील्ड,मास्क, सैनेटाइजर भेंट करते युवा सपा नेता साहिल खान।
  • साहिल खान ने पुलिसकर्मियों को बांटे इम्युनिटी बूस्टर

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के युवा नेता साहिल खान ने कोरोना के खिलाफ जंग में चौबीस घंटे मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों को इम्यूनिटी बूस्टर, फेस शील्ड, मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किये।

युवा नेता साहिल खान सोमवार को सरसावा पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और पुलिस स्टाफ को कोरोना महामारी से बचाव के लिये किट प्रदान की। किट में इम्यूनिटी बूस्टर, मास्क, फेस शील्ड व सेनेटाइजर शामिल किया गया है।

साहिल खान ने कहा कि लॉकडाउन में जिस समय कोरोना के डर से हर व्यक्ति अपने घरों में सुरक्षित था, उस समय अपनी जान की परवाह किये बैगर पुलिसकर्मी हमारी हिफाजत के लिये दिनरात डटे रहे। पुलिस पर वैसे ही सबसे ज्यादा जिम्मेंदारी रहती है।

ऐसे में उन्होंने मनोवैज्ञानिक दबाव झेलते हुए भी अपनी जान जोखिम में डाली ताकि हम लोग सुरक्षित रहे। पुलिसकर्मियों की सेवाएं वास्वत में सराहनीय है। हमें लॉकडाउन का पालन कराते पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चाहिये। उनकी बातों को सुने और शासन की गाइड लाइन का पालन करें।

बताते चले कि इस लॉकडाउन में भी साहिल खान जहां गरीबों के घर-घर राशन पहुंचा रहे है वहीं उन्होंने पिछले वर्ष के लॉकडाउन में भी गरीबों की भरपूर मदद की थी। इस मौके जुबैर खान, चौधरी जुलफान सलेमपुर, तस्सवुर राणा, डॉ शराफत सरसावा, डॉक्टर इरशाद मलिक, कारी मुकीम, डॉ शमशाद साबरी, साबू सैफी, इनाम बंजारा, नसीम बंजारा, बाबू बंजारा, हाजी मसूद आदि मौजूद थे।