Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कैरी को भारत के खिलाफ टी-20 टीम में जगह मिलने की उम्मीद 

मेलबर्न,भाषा: विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मंगलवार को कहा हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रिकी पोंटिंग की देख-रेख में खेल के ‘छोटे तकनीकी’ पहलुओं पर काम करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वह आॅस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह फिर से बना लेंगे।

कैरी यूएई में खेली गई आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे जिसके कोच आॅस्ट्रेलया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पोंटिंग थे। कैरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से कहा कि मुझे पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला और दिल्ली के कोच के रूप में रिकी और कुछ अन्य जाने-पहचाने चेहरों की मौजूदगी ने इन दो महीने को मेरे लिए मनोरंजक बना दिया। आईपीएल के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके (पोंटिंग) साथ काम करके भाग्यशाली रहा और उनसे अच्छा रिश्ता बना। वह एक अद्भुत खिलाड़ी थे, और शानदार कोच है। वह वास्तव में बहुत जल्दी छोटी-छोटी खामियों को भी पकड़ लेते है। इस 29 साल के खिलाड़ी को खराब फार्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के आखिर मैच से हटा दिया गया था। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा जहां तीन मैचों में उन्होंने 32 रन बनाए।

भारतीय टीम का आॅस्ट्रेलिया दौरा तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से 27 नवंबर से शुरू होगा जबकि इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा। कैरी ने कहा कि आईपीएल में उन्हें ज्यादा मौकें नहीं मिले लेकिन इसने खेल के तकनीकी पहलुओं पर काम करने का मौका दिया। इससे आगामी सत्र में मुझे अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img