Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

लव जेहाद के मामले में हिजामं के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत के पठानकोट मोहल्ले के इदारे के पास एक अस्पताल में कार्यरत हिन्दू लड़की को धोखे में रखकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के लिए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा दिलाने की मांग की।

विवाहित मुस्लिम युवक अकरम कुरैशी ने खुद को हिन्दू नाम अक्षय बनकर जाल में फंसा लिया। खुद को वह तलाकशुदा बताया। अस्पताल में कार्य करने वाली लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उससे शादी करने की बात आई तो उसे हिन्दू धर्म से मुस्लिम धर्म अपनाने को कहने लगा।

महिला ने उसके घर जाकर मामला बताया। आरोपी की पत्नी घर पर ही मिली। उसकी पत्नी व युवक अकरम ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उसके खिलाफ महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए महिला की तहरीर पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

तब वह थाने से वापस लौटे। पीड़िता युवती से हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर बताया कि कुछ लोग लव जेहाद में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए ही हिन्दू जागरण मंच सहयोग करता है।

महिला को न्याय दिलवाया जाएगा। वह सदा लव जिहाद का विरोध करते हैं। इस मौके पर मधु सूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार तोमर, बेटी बचाओ प्रमुख हरेंद्र बालियान, जिला मंत्री कपिल शास्त्री, नगर अध्यक्ष सुनील मान, अमन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विश्व हिन्दू परिषद ने जताया जल जेहाद पर आक्रोश

विहिप के जिला महामंत्री पपन राणा ने बड़ौत में हिन्दू नर्स के साथ मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर लव जेहाद में फंसाने की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को धोखे रखते हुए नाम बदल कर उनके साथ बेइज्जती करते हैं। उन पर धर्म परिवर्तन करने दबाव देकर शादी करने के मामले सामने आ रहे हैं।

इन घटनाओं को विश्व हिंदू परिषद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष समाज की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार जल्दी मध्य प्रदेश सरकार के पैटर्न पर कानून बनाकर जेहादी मानसिकता के लोगों को सबक सिखाने का काम करे। वह इसका समर्थन करते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img