Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

लिफ्ट लेने के बहाने युवक से नगदी और मोबाइल लूटा

  • बझेड़ी के जंगल में दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जनवाणी संवाददाता  |

ऊन: क्षेत्र के गांव बझेड़ी के जंगल में दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव श्यामली श्यामला निवासी सोनू पुत्र मांगेराम शनिवार को अपने गांव से कस्बा ऊन में घर का सामान लेने के लिए चला था।

रास्ते में गांव बझेड़ी के जंगल में दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने सोनू की बाइक रूकवा ली। उसके बाद मारपीट करते हुए उससे 4500 रुपये की नकदी एवं मोबाइल फोन लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नेमचंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img