Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

सेनेट्री इंस्पेक्टर को पकड़ने पहुंची सीबीआई टीम

  • सीबीआई की एक टीम फरुखाबाद के लिए हुई रवाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीबीआई ने कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस दिया हैं। सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई की एक टीम फरुखाबाद के लिए रवाना हो गई हैं। सीबीआई टीम को अभिषेक की एक साउंड रिकार्डिंग मिली हैं, जिसमें अवैध निर्माणकर्ता से निर्माण कराने के नाम पर रुपये की डिमांड की गई हैं। फिर गिरफ्तार हुए सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश यादव ने सीबीआई की पूछताछ में कई ‘राज’ खोले हैं।

अवैध कमाई का हिस्सा कैंट बोर्ड के एक अधिकारी को भी जाता था, लेकिन इसके प्रमाण भी सीबीआई की टीम तलाश कर रही हैं। योगेश को गिरफ्तार कर सीबीआई गाजियाबाद ले गई थी, जहां उसे शनिवार को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। दरअसल, सीबीआई की टीम अभिषेक की धरपकड़ के लिए फरुखाबाद गई हैं। अभिषेक मूल रूप से फरुखाबाद के रहने वाले हैं। दीपावली पर अभिषेक गंगवार पैतृक गांव गए थे।

09 17

इसी वजह से अभिषेक की गिरफ्तारी मौके से नहीं हो सकी थी। अब कैंट बोर्ड के सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 25 हजार रुपये भी सीबीआई टीम ने बरामद कर लिये थे। ये धनराशि वरुण निवासी लालकुर्ती ने घूस के रूप में दी थी। सीबीआई की एक वर्ष के भीतर कैंट बोर्ड में ये चौथी बार छापेमारी की हैं। इससे पहले इतना भ्रष्टाचार कैंट बोर्ड में अवैध निर्माणों को लेकर नहीं था, जो इस समय चल रहा हैं।

अवैध निर्माण को लेकर सीबीआई पहले से ही जांच कर रही थी। अब ये नया मामला सामने आ गया हैं। इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार नहीं रुक रहा हैं। दरनअसल, अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग अनुभाग की हैं, लेकिन यहां सेनेट्री अनुभाग के इंस्पेक्टर इसमें पिक्चर में आ गए हैं, जिसके चलते भ्रष्टाचार बढ़ा हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img