जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.एनके तनेजा की ईमेल आईडी हेंकर्स के द्वारा हैक कर ली गई है। इतना ही नहीं आईडी हैक करने के बाद कई शिक्षकों को मेल भी भेजी गई है।
कुलपति को जब इस मामले में शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद से पुसिल ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही साइबर सेल को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।

साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। बता दें कि जो आईडी हैक की गई है वह कुलपति की आधिकारिक मेल आईडी है। जिस पर शासन से लेकर सभी जगह की मेल आती है। साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर किसी भी छात्र या शिक्षक को कोई भी शिकायत होती है तो सीधे कुलपति को मिलकर उसका समाधान कराते हैं।
मेल आईडी को हैक करने के बाद इससे कई शिक्षकों को मेल भेजा गया है। उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मांगी गई है। मेल आईडी से किसी तरह से वित्तीय लेनदेन के मामले की बात तो सामने नहीं आई है, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर मेल भेजे जाने की बात सामने आई है।

