जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह द्वारा राष्ट्रीय कुपोषण मिशन के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए कलैक्ट्रेट प्रांगण में रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए शासन द्वारा विभि्न्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
जिनमें बच्चे के स्वस्थ प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, रक्त में आयरन की कमी आदि की नियमित जांच की जाती है तथा स्वास्थ्य वर्धक पोष्टिक आहार का वितरण का शामिल है। उन्होंने कहा कि इस के अलावा महिलाओं को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति भी नियमित रूप से जागरूक किया जाता है, क्योंकि गंदगी भी कुपोषण के मुख्य कारक होती है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

