Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मेरठ अस्पताल में सीमेंट व्यापारी प्रदीप शर्मा की मौत

  • तीन दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी थी लूट की इरादे से गोली

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बिनौली रोड पर तीन दिन पहले सिमेंट व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया था। सिमेंट व्यापारी की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। उनके माथे में गोली मारी गई थी। यह गोली उनके सिर में ही अटकी हुई थी।

उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने ऑपरेशन नहीं किया था। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। नगर में गमगीन माहौल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यहां विदित है कि नगर निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र मंशाराम शर्मा (50) प्रतिदिन की तरह नौ अक्टूबर को सायं के समय अपनी बिनौली रोड स्थित सीमेंट की दुकान पर बैठा हुआ था। उसके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों युवक उसे अपने साथ दुकान के अंदर ले गए। वहां मामूली कहासुनी हो गई थी। तभी बदमाशों ने प्रदीप के सिर में गोली मार दी।

18 11

गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। परिजन और आस-पड़ोस के लोगों ने घायल को उठाकर नगर के अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के सुशीला जसवंतराय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां तीन दिन तक उनका इलाज चला। चिकित्सकों ने बताया था कि माथे में लगी गोली सिर में फंसी हुई है।

हालत ऑपरेशन लायक नहीं होने पर ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।सोमवार को सुबह प्रदीप शर्मा ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन सोमवार को बड़ौत लेकर पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मनोज थाने पर दर्ज कराई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img