जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार 25 मार्च से राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू करने वाली थी। इसके तहत लोगों को उन्हें घर पर ही सूखा राशन मिलता लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।
Central Govt stops doorstep delivery of ration scheme (Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana) of Delhi Govt, scheduled to be launched on 25th March. Centre said that they provide ration to states under the National Food Security Act so no changes should be made to it: Delhi Govt
— ANI (@ANI) March 19, 2021
जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार ने इसके लिए टेंडर तक जारी कर दिए थे। कहा जा रहा है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि देशभर में राशन वितरण की योजना केंद्र सरकार के अधीन आती है, ऐसे में दिल्ली सरकार इसमें कोई बदलाव न करे। इसीलिए इस योजना पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार ने इस योजना का नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना रखा था।

