Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Box Office Report: सिनेमाघरों पर लगी इन फिल्मों में ‘छावा’ ने मचाया धमाल, तंडेल का जादू भी बरकरार, जानें मंगलवार का कलेक्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में एक साथ टकरा रही हैं। ‘छावा’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं, कैप्टन अमेरिका और नागा चैतन्य ने भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार पकड़ बनाई हुई है। ऐसे में चलिए जानते है सिनेमाघरों पर लगी इन फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की।

छावा

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन मंगलवार को 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अब तक 165 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विक्की कौशल के इस छावा अवतार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

तंडेल

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 59.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। फिल्म ने पहले दिन ही खराब शुरुआत की थी, जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन वह उम्मीद भी धरी की धरी रह गई। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन केवल 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 14.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विदामुयार्ची

सुपरस्टार अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 72.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक कुल 78.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img