Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Breakfast Ideas: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ये नाश्ते, यहां जाने रेसिपी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सुबह की भागदौड़ में आप अच्छे नाश्ता नही बना पाते है और इस वजह से दिन की शुरूआत अच्छे से नही हो पाती है। हर कोइ सुबह स्वादिष्ट नाश्ता करना चाहता है। लेकिन इतना समय नही होता है कि वो तरह-तरह के नाश्ते तैयार कर सकें। ऐसे में हम आपको नाश्ते के ऐसे पांच विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान होता है, और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं।

सूजी का उत्तपम

  •  सूजी का उत्तपम बनाने के लिए आपको सिर्फ 15 मिनट की जरूरत पड़ेगी।
  • इसके लिए 1 कप सूजी, ½ कप दही, ½ कप पानी, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च और नमक और हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सूजी, दही और पानी को मिलाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसमें सब्जियां और मसाले मिलाकर बैटर तैयार करें।
  • अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर उत्तपम फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। उत्तपम को गरम ही परोसें

ब्रेड पोहा

  • ब्रेड पोहा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही इसे बनाना आसान होता है।
  • इसे बनाने के लिए आपको 4 ब्रेड स्लाइस, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, ½ चम्मच हल्दी और लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच तेल और थोड़ा सा धनिया पत्ती की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और करी पत्ते डालें।
  • प्याज और हरी मिर्च भूनें, फिर टमाटर और मसाले डालें।
  • ब्रेड के टुकड़े डालकर हल्का मिलाएं और ऊपर से नींबू निचोड़ें।
  • ऊपर से इसमें हरा धनिया डालकर परोसें।

बेसन का चीला

  • बेसन का चीला बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता है।
  • इसे बनाने के लिए बेसन, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी और धनिया पत्ती की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए बेसन में पानी डालकर पतला बैटर बना लें। उसमें सब्जियां और मसाले डालें।
  • अब तवे पर हल्का तेल डालकर चीला बनाएं और दोनों तरफ से सेकें। इसे भी गरम ही परोसना है।

बनाना शेक

  • ये उन लोगों के बेहतर विकल्प है, जो हेल्दी नाश्ता करना पसंद करते हैं।
  • इसे बनाने के लिए 2 केले, 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें।
  • चाहें को इसमें आइस क्यूब डालें और फिर परोसें।

वेज सैंडविच

  • इसके लिए प्याज, टमाटर, खीरे और ब्रेड की जरूरत पड़ेगी।
  • अपने हिसाब से व्हाइट या ब्राउन ब्रेड लें और उसके पहले स्लाइस पर चटनी लगाएं।
  • इसके बाद उस पर टमाटर, खीरे और प्याज का एक-एक स्लाइस लगाएं।
  • उसके ऊपर हल्की काली मिर्च और नमक डालें।
  • चाहें तो उपर वाली ब्रेड स्लाइस पर टौमेटो केचअप लगाएं और सैंडविच को बंद कर दें।
  • अपनी पसंद के हिसाब से इसे ग्रिल कर ले, नहीं तो ऐसे भी इसका सेवन कर सकते हैं।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img