Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

चालान कार का, गाड़ी निकली बाइक

  • कार चालक काट रहा पुलिस अधिकारियों के चक्कर, लेकिन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वाहनों की नंबर प्लेटों का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। पुलिस कार का चालान कर रही है जब वाहन चालक के पास मैसेज आ रहा है तो उसमें कोई दूसरी गाड़ी दिखती है। ऐसे ही एक मामले में जलीकोठी निवासी एक कार चालक पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर काट रहा है, लेकिन विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

जलीकोठी के पूर्वा फतेह नगर निवासी हाजी मौहम्मद शाकिर पुत्र मौहम्मद मुश्ताक ने एसपी ट्रैफिक को दिये गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी आई10 गाड़ी यूपी-15सीएन 0585 का 10 जनवरी 2023 को शाम सवा सात बजे के करीब मोबाइल 9897177670 पर मैसेज आया कि आपकी गाड़ी का चालान गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कर दिया गया है।

शारिक ने बताया कि वो कार लेकर गाजियाबाद गया नहीं और उसका चालान कैसे हो गया। जब शारिक ने चालान नेट से चेक किया तो उसमें फोटो बाइक का आया। उस बाइक की नंबर प्लेट पर अंकित नंबर उसकी कार का पड़ा हुआ था। यह देखकर शारिक के होश उड़ गए।

शारिक ने एसपी ट्रैफिक से इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। शारिक के मोबाइल पर आये मैसेज में एक हजार रुपये के चालान का जिक्र किया गया है। शारिक की शिकायत पर एसपी ट्रैफिक ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क करने को कहा। सवाल यह है कि चालान बाइक पर बिना हेलमेट चलाने का है, जबकि कार का नंबर दूसरे का आ रहा है।

वैगनार-अल्टो भिड़ी, चार घायल, भीषण जाम

परतापुर: दिल्ली-देहरादून बाइपास स्थित घाट मोड़ पर सोमवार तड़के वैगनार व अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वैगनार अल्टो की भिड़ंत के बाद अल्टो सड़क के बीचोबीच पलट गई। दोनों कारों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा के झझर निवासी अरविंद, मोहित व विशाल सोमवार तड़के वैगनार कार से तीन दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। जिस समय वह परतापुर बाइपास स्थित घाट मोड़ पर पहुंचे तो रोड पार कर रही अल्टो कार को तेज रफ्तार वैगनार कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद अल्टो सड़क पर ही पलट गई।

टक्कर लगने के बाद अल्टो कार सवार मुजफ्फरनगर निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप को पुलिस ने सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह बहन को सुभारती से लेने के लिए आया था। घटना की सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने वैगनार व अल्टो सवार चारों घायलों को उपचार के लिए सुभारती में भर्ती कराया। इस दौरान बाइपास पर जाम लग गया।

पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों कारों को दिल्ली-देहरादून बाइपास के बीचोबीच से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सुभारती मे भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। सभी के परिजनों को सूचना के दी गई है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img