Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

राष्ट्र को बनाना होगा और मजबूत: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

  • विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित की गई संगोष्ठी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को सिंसियर संस्था की ओर से नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता के पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है क्योंकि 1831 में आज ही के दिन बलिया में महान क्रांतिकारी मंगल पांडे पैदा हुए थे। उन्होंने कहा कि इतिहास में उनके माता, पिता आदि की जानकारी गलत दी गई।

गलत इतिहास पढ़ाया गया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 15 अगस्त के दिन ब्रिटेन ने जापानी सेना पर जीत दर्ज की थी, इसलिए यह तिथि स्वतंत्रता के नाम पर थोपी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और देश दोनों अलग अलग चीजें हैं। देश जमीन का एक टुकड़ा है, जो संसद, संविधान, सेना-पुलिस आदि से चलता है। दूसरी ओर राष्ट्र वह है जो समाज से संस्कार और संस्कृति से चलता है। उन्होंने कहा कि हम सबसे सस्ते में बिकने वाले लोग हैं, जो फ्री राशन-बिजली पर पूरा राज्य सत्तादलों को सौंप देते हैं।

20 23

नेता जी सुभाष चंद्र बोस का म्युजियम बनने की सराहना करते हुए सच्चे वीर क्रांतिकारियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गोपनीय चुनाव में 15 में से एक भी मत नेहरू को नहीं मिला, फिर भी वह अध्यक्ष बने। और देश के पहले प्रधानमंत्री बने। सत्ता पर बैठकर खुद भारत रत्न ले लिया गया, जबकि क्रांतिकारी उपेक्षित किए गए।इससे पहले स्वस्ति वाचन से ब्राह्मणों ने शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन चंडी घाट हरिद्वार के डॉ आशीष गौतम ने कहा कि जैसे शरीर में आत्मा का महत्व वैसे ही भारत का विश्व में, भारत की आत्मा सनातन में बसती है। संजय जैन, ईश्वर चंद गंभीर, सुमनेश सुमन ने कविता पढ़ी। कार्यक्रम संयोजक दीपक शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा ज्ञानेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता नटराज, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, आलोक सिसौदिया, मुनेंद्र त्यागी, अशोक सुधाकर, मुकेश गौड़, विशाल गर्ग, परशुराम खेड़े के स्वामी, संगीता पंडित आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img