Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नही रहे पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पायनियर के संपादक और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया । उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया।

हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।’

चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ” उनको तेज दिमाग और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति,”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img