
गर्मियां भी ऐसे ही नहीं आ जाती बल्कि अपने साथ इंफेक्शन और बीमारियां भी लेकर आती हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, तापमान बढ़ता जाता है और साथ ही कफ, कोल्ड, जुकाम जैसी परेशानियां हमें घेर लेती हैं। कभी-कभी तो शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है, बुखार आदि हो जाता है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
बदलता मौसम आपके लिए कितना नुकसानदायक होता है, आपको बाद में ही पता चलता है जब आप उसके शिकार हो जाते हैं। इस बदलते मौसम से अपना स्वास्थ्य बचाने के लिए आपको पहले ही तैयार रहना चाहिए। इसके कुप्रभाव से बचने के लिए तरीके पहले ही आजमा लेने चाहिए। जैसे-जैसे वातावरण का तापमान बढ़ता जाता है। इसका कुप्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता जाता है। इससे बचाव के तरीके हमारे ही हाथ में में हैं।
अक्सर मौसम बदलता है तो कोल्ड और कफ हमें अपनी ओर खींच लेते हैं यह इसलिये होता है क्योंकि कभी तो हम तेज धूप में सफर करके आते हैं और घर या आॅफिस पहुंचकर कूलर या एसी की ठंडी हवा में बैठ जाते हैं, या कभी चाय पीने के बाद तुरंत ही फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पी लेते हैं यानी कि कोल्ड या कफ को हम अपने शरीर पर खुद ही दावत देते हैं। यह हमारी लापरवाही का ही नतीजा होता है।
फिर भी अगर कोल्ड हो जाए तो खाना-पीना छोड़ने की जरूरत नहीं, बल्कि संपूर्ण आहार लेना जरूरी होता है। हरी सब्जियां, दालें, मौसमी फल सभी कुछ खाएं। संतरा, नंींबू आदि जरूर अपने भोजन में शामिल करें जिससे विटामिन सी की भरपूर मात्र शरीर को मिल सके। इससे सर्दी-जुकाम के इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
फिर भी यदि जुकाम हो जाए तो एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच तुलसी का रस मिलाकर एक शीशी में रखें और दिन में कई बार उसे थोड़ा-थोड़ा चाटें।
गर्मी से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है खूब पानी पीना। गर्मियों में हमारे शरीर से पानी पसीने के रूप में बाहर निकलता है। यदि हमें पानी की कमी हो जाती है जिसे डीहाइडेÑशन कहते हैं तो यह न समझें कि पानी की पूर्ति कोई भी अन्य ड्रिंक्स पूरी कर देगें। भले ही आप कितनी कोल्डड्रिंक पी लें किंतु पानी की पूर्ति पानी से ही होगी, इसलिए अपने पानी पीने का खूब ख्याल रखें। खासकर गर्मियों में तो हमारे शरीर को पानी की खूब आवश्यकता होती है। एक तो गर्मियों में हमें खूब पसीना आता है। दूसरे पानी हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। यही शरीर में मौजूद बीमारी के कीटाणुओं की सफाई करके उन्हें शरीर से बाहर निकालता है।
गर्मी से बचाव के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, खासकर कॉटन फैब्रिक के कपड़े पहनें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगा लें। यह आपकी त्वचा को सूरज की तपती गर्मी से बचायेगी। बालों को धूप से बचाने के लिए हैट या स्कार्फ सिर पर बांध लें। धूप से बचने के लिए सनग्लॉस से एवं छाते का प्रयोग जरूर करें। दिन में दो बार जरूर नहायें और नहाते समय अच्छे साबुन का प्रयोग करें।
गर्मियों में इन्फेक्शन से बचने के लिए ठंडे और गर्म का साथ-साथ प्रयोग न करें। सफाई का खास ख्याल करें। बासी भोजन न करें। सडक किनारे खड़े ठेले वालों की चाट-पकौड़ी पर मत जाइये क्योंकि ये इतनी सफाई से नहीं बनाये जाते और आप इन्हें खाने के लालच में बीमार पड़ सकते हैं। अपने घर पर बनी ताजा सब्जियां और फलों का सेवन करें।
आपकी सुरक्षा आपके अपने हाथ में है। बाजार की चीजों के लालच में न जायें। इस मौसम में हरी एवं पत्तेदार सब्जियां एवं दालें खूब खायें। ये आपको रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगी। बाजारों के रेडिमेड फूड से बचकर ही रहें। वे सिर्फ आपका पेट भरेंगे। साथ ही आपके शरीर में बीमारियों के बैक्टीरिया का प्रवेश करायेंगे।
गर्मी है तो लगेगी ही। इसे कम कर सकते हैं पर खत्म नहीं कर सकते क्योंकि यह तो कुछ समय के लिए आने वाला मौसम है, इसलिए इस मौसम में अपने शरीर और त्वचा का भी खास ख्याल रखें। शरीर पर ज्यादा पाउडर न उड़ेलें। वह पसीना रोकने के बजाय पसीने में मिलकर शरीर पर जम जायेगा और घमौरियां पैदा करेगा। जब भी बाहर निकलने लगे, अच्छी क्वालिटी का डियो लगाकर ही निकलें। गीले शरीर पर पाउडर न लगाएं।
शिखा चौधरी


