Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

चौरी-चौरा कांड से आजादी की लड़ाई को मिली थी दिशा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को नगर निगम के टाउनहाल के तिलकहाल में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण मेयर सुनीता वर्मा व नगरायुक्त मनीष बंसल ने किया। इसके बाद ही कार्यक्रम का आरंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने भी इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नगर आयुक्त ने कहा कि चौरी-चौरा कांड चार फरवरी 1922 को हुआ था, जिसके 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

इस कांड से आजादी की लड़ाई को दशा और दिशा मिली थी। सरकार इसे शताब्दी समारोह मना रही है। शहीदों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के बलिदान को याद किया जा रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। उनके बलिदान से हमें आजादी मिली है।

इस अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त ने जनवरी माह में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया, जिसमे वार्ड-69 से मनोज, 32 से अर्जुन, 26 से आदेश, 74 से संजय, 38 से अनिल, 57 से अमित, 28 से खेली, 64 से सनी, 39 से पप्पू को सम्मानित किया गया।

सुपरवाइजरों में वार्ड-64 से कमल, मनोठिया, वार्ड-32 से नितिन और सफाई एवम खाद्य निरीक्षक विपिन चौधरी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिलयायन, सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह और सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वच्छता का इन्हें मिला सम्मान

नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की बेहतर रैंकिंग लाने के लिए जनभागीदारी कैटेगरी में स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान करने वाले स्वच्छ होटल, आरडब्ल्यूए, अस्पताल, सरकारी विभाग और स्वच्छ बाजार को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ होटल में हारमनी इन प्रथम, सिग्नेचर द्वितीय और होटल क्रोम तृतीय रहे।

स्वच्छ आरडब्ल्यूए में शीलकुंज एन्क्लेव प्रथम, एपेक्स सिटी वेलफेयर एसोसिएशन द्वितीय और यूरोपियन वेलफेयर एसोसिएशन तृतीय स्थान पर रहे। यूरोपियन वेलफेयर के अध्यक्ष बलराम सिंह को मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। स्वच्छ अस्पताल में न्यूटिमा अस्पताल प्रथम, जसवंत राय अस्पताल द्वितीय और कैलासी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल को तृतीय स्थान मिला है।

स्वच्छ बाजार में सेंट्रल मार्केट प्रथम, पीवीएस मुख्य रोड मार्केट एसोसिएशन द्वितीय और गांधी आश्रम मार्केट एसोसिएशन तृतीय स्थान पर रहे। स्वच्छ विभागों में कमिश्नर कार्यालय प्रथम, एडिशनल कमिश्नर इंडस्ट्री द्वितीय और जिला अर्थ और सांख्यिकी कार्यालय को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

नहीं बुलाने पर पार्षद आक्रोशित

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में केवल दो पार्षद विपिन जिंदल और पंकज गोयल पहुंचे, जबकि कुल पार्षद 88 हैं। इसे लेकर पार्षद अब्दुल गफ्फार समेत अन्य पार्षदों ने कहा कि पार्षदों को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाकर अपमानित किया है। इसकी सूचना पार्षदों को नहीं दी गई। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम अधिकारी इस कार्यक्रम में सिर्फ अपनी पीठ ठोंकने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। यह पार्षदों व लोकतंत्र का अपमान है। जनता से चुने हुए प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया।

शहीद स्मारक गगोल तीर्थ पर किया शहीदों को नमन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी जन क्रांति चौरी-चौरा आंदोलन के शताब्दी वर्ष के मौके पर गगोल तीर्थ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर ग्रामीणों व स्कूलों के बच्चों के साथ मिलकर वंदेमात्रम गान गाया गया।

इस दौरान विधायक ने सभी को चौरी-चौरा कांड के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, जगरूप प्रधान, गुड्डू चपराना, आदेश, सनोज, सतबीर, नवाब सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img