जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ठगों ने अब ठेले पर फल बेचकर अपने परिवार का पोषण करने वालों को भी अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है। ठगी की इस वारदात से ठेले वालों में रोष व्याप्त है।
नगर के कृष्णा टाकीज चौराहे के समीप काफी लंबे समय से राजू निवासी मौहल्ला बसंतीमाता ठेला लगाकर फल बेचकर परिवार पाल रहा है। इन दिनों राजू ने आम बेचने का काम किया हुआ है।
एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर राजू के पास आया और उसने राजू से 50 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 20 किलो आम खरीदना तय कर लिया और झांसा दे कर आम लेकर फरार हो गया।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी
अभिकर्ता गुप्ता जी 9639005146

