Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh Chunav 2023: मतदान के बीच सुकमा में नक्सली हमला

  • बूथ संख्या 195 पर नक्सलियों ने की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का आगाज आज से हो गया है। आज छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग है। छत्तीसगढ़ की 20 में से 10 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। बाकी की 10 सीटों पर 8 बजे मतदान शुरू होगा। वहीं मिजोरम में एक ही चरण में सभी 40 सीटों पर वोटिंग होनी है। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया है।

20 में से 19 सीटों पर कांग्रेस थी काबिज

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे हो गया है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया और कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं।

223 कैंडिडेट मैदान में, 25 महिलाएं

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। इस चरण में राज्य के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं हैं। इसके अलावा 69 थर्ड जेंडर भी मतदान करने वाले हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 हजार से ज्यादा चुनान कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन 5,304 मतदान केंद्रों में से 2,431 में वेब कास्टिंग सुविधा रहेगी।

IED ब्लास्ट के बाद सुकमा में नक्सली हमला, बूथ-195 पर फायरिंग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जारी हैं। इसे लेकर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि सुकमा में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी है। बूथ-195 पर नक्सलियों की फायरिंग की घटना सामने आई है। इससे पहले सुबह IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img