Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दीपावली पर मुख्यमंत्री ने किए रामलला के दर्शन

  • हनुमानगढ़ी में भी झुकाया शीश, संतों से की मुलाकात
  • अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सीएम ने जताया आभार
  • प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/अयोध्या: भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की सुबह प्रातः श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहाँ हनुमानगढ़ी के सरपंच संतराम दास व अन्य संतों से मुलाकात भी की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए भी आभार जताया।

16 21

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में 6 वर्ष पूर्व अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। रविवार को उस दीपोत्सव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अयोध्यावासियों को उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। आज दीपावली पर पूरे प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या दीपोत्सव में जो असंख्य दीपक प्रज्ज्वलित किये गए, वे देश,प्रदेश और अयोध्या के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके साथ देश की, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं, उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

कमजोर व्यक्तियों को पर्व से जोड़ें, खुशी होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेशवासी दीपावली पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं ही, साथ ही इसके साथ किसी गरीब, कमजोर व्यक्ति को भी जोड़ें ,इससे हमारी खुशी और दोगुनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो स्वयं यहां से गोरखपुर जा रहे हैं, वहां वो वनवासियों, गिरवासियों, वनटांगियों और मुसहर समुदाय के लोगों के साथ दीपावली के आयोजन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में उन्होंने साधु संतों के साथ मुलाकात कर उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img