Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एसएसपी आफिस पहुंचे बच्चों ने अफसरों को बांधी राखी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर के दधीचि पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस अफसरों को राखी बांधी। अफसरों ने स्कूली बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। बच्चों ने बताया कि उन्होंने यह राखियां घर में प्रयोग न होने वाली सामग्री से बनाई है।

जिसके बाद अफसरों ने बच्चों के हुनर की तारीफों के पुल बांधे। साथ ही बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। मवाना रोड पर स्थित दधीचि पब्लिक स्कूल की निदेशक बीना चौधरी ने बताया की रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।

बच्चों ने की अफसरों बातचीत

बच्चों ने अफसरों से बातचीत में कहा कि यह राखियां उन्होंने घर में इस्तेमाल न होने वाली सामग्री से बनाई है। बच्चों के इस हौसले को देखते हुए अफसरों व पुलिसकर्मियों ने उनके इस कार्य की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अलावा अफसरों ने बच्चों को उपहार भेंट करते हुए भविष्य में आगे बढ़ाने की कामना की है।

सीओ कोतवाली दिए उपहार

सीओ कोतवाल अमित राय ने बच्चों द्वारा राखी बांधने पर उन्हें उपहार दिया। साथ ही बच्चों को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान कोऑर्डिनेटर बिना शिक्षिका आकांक्षा और बच्चों में वानिया कक्षा- 6, लावण्या कक्षा-3, मिश्का कक्षा-8, शैली कक्षा-7, स्वाती कक्षा-5 व वर्शिका कक्षा-6 आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img