Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

चोटिल हेनरिक्स दूसरे अभ्यास मैच से बाहर 

सिडनी, भाषा: हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आॅस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन-रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे। तैतीस वर्ष के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय आॅस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। ‘द वेस्ट आॅस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार कि हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे। आस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह आॅस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क को भी मामूली चोटें हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img