- कॉलेज में फ्लोवर मेकिंग व पॉट डेकोरेशन का किया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आरबीडी महिला महाविद्यालय के ग्रहविज्ञान विभाग में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्रिसमस डे, फ्लोवर मेकिंग व पॉट डेकोरेशन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने क्रिसमस ट्री को गिफ्ट, चॉकलेट और विभिन्न प्रकार उपसज्जाओं के द्वारा सजाया।
फ्लोवर मेकिंग के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने टिशू पेपर, क्रैंप पेपर, आरकंडी, फॉम आदि से विभिन्न प्रकार के फ्लोवर बनाये तथा उन्हें पॉट में सजाया। छात्राओं ने क्रिसमस त्यौहार के अंतर्गत क्रिसमस ट्री को गिफ्ट, चॉकलेट व कई प्रकार के उपसज्जाओं से सजाया।
कार्यक्रम का शुभारभं विभागाध्यक्ष शिखा मालवीय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग की सभी प्रवक्ताओं डा.सुनीता आर्या, ज्योति, देवीका सिंह, स्वाति, नबा, मीनू, राहिम व माधव भैय्या का सहयोग रहा।

