Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब पीआरडी के हवाले

  • यातायात पुलिस चुनाव ड्यूटी में, मुख्य चौराहों पर मुस्तैदी, बाकी चौराहे रामभरोसे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जहां पुलिस अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे है। वहीं पुलिस बल की कमी होने के चलते आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्रिस्तरीय चुनाव का पहला चरण 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

पहले चरण में जोन के जिला सहारनपुर में मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सोमवार मंगलवार को भारी मात्रा में मेरठ से पुलिस बल भेजा गया है। जिसके चलते शहर में इस वक्त पुलिसकर्मियों का टोटा बना हुआ है। चुनाव ड्यूटी में ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगने से अब शहर की यातायात व्यवस्था पीआरडी जवानों के हवाले की गई है।

जिस कारण मंगलवार को शहर का नजारा ऐसा रहा कि सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइने दिखाई दी और वाहन चालक भी एक-दूसरे से जूझते रहे। त्रिस्तरीय चुनाव के पहले चरण का आगाज हो चुका है। जिसके लिए जिला सहारनपुर में 15 अप्रैल को मतदान होना है।

जिला सहारनपुर में मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने मेरठ से भारी मात्रा में पुलिस बल व होमगार्ड को भेजा है। यही नहीं चुनाव ड्यूटी में शहर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया है। जबकि 20 ट्रैफिककर्मी पहले से ही गाजियाबाद में चल रहे किसान आंदोलन में लगे हुए है।

वहीं अब अन्य ट्रैफिककर्मियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने शहर के मुख्य चौराहों को पीआरडी के हवाले किया है। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रह सकें। हालांकि इन पीआरडी जवानों के साथ कुछ ट्रैफिककर्मी भी मौजूद है।

लेकिन शहर के छोटे चौराहों जैसे खैरनगर चौराहा, पिलोखड़ी चौराहा, भूमिया का पुल, गांधी आश्रम चौराहा, गांधी बाग चौराहा, कॉपरेटिव बैंक चौराहा, मेघदूत पुलिया समेत अन्य चौराहों पर अब दिनभर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है।

हालात ऐसे बन चुके है कि जाम में फंसे वाहन चालक भी अब एक-दूसरे से उलझते हुए दिखाई दें रहे है। हालांकि इस संबंध में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। ताकि आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img