Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सीएम ने की साहिबाबाद स्टेशन की प्रशंसा

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने परखीं रैपिड रेल की तैयारियां, रैपिड संचालन की उल्टी गिनती शुरू
  • पीएम के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां हुर्इं और तेज, सीएम भी दिखे संतुष्ट
  • दो से तीन दिन में होगी उद्घाटन की तिथि फाइनल, प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन (रैपिडएक्स) के संचालन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को साहिबाबाद पहुंचकर रैपिड की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री रैपिड संचालन के लिए एनसीआरटीसी की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। अब माना जा रहा है कि दो से तीन दिन के भीतर प्राथमिक खंड पर रैपिड के संचालन की तिथि फाइनल हो जाएगी। रैपिड ट्रेन संचालन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करना है। पीएमओ से ग्रीन सिग्नल मिलते ही डेट फाइनल हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार नवरात्रों के दौरान ही रैपिड संचालन प्रारम्भ होना है।

01 14

गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां प्रधानमंत्री की सभा स्थल का जायजा लिया। वहीं, शाम लगभग साढ़े चार बजे वो साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पहुंचे। यहां एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से रैपिड संचालन व तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने तसल्ली से रैपिड प्रोजेक्ट को देखा। रैपिड संचालन को लेकर मुख्यमंत्री एनसीआरटीसी की तैयारियों से संतुष्ट दिखे।

हालांकि एनसीआरटीसी अधिकारी मुख्यमंत्री के साहिबाबाद रैपिड स्टेशन दौरे को लेकर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं थे। बामुश्किल वो सिर्फ इतनी जानकारी दे पाए कि मुख्यमंत्री साहिबाबाद स्टेशन पर तैयारियां देखने आए थे। उधर, सूूत्रों के अनुसार एमडी विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को रैपिड संचालन के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने साहिबाबाद स्टेशन को भी देखा और उसकी प्रशंसा की तथा तैयारियों से भी संतुष्ट दिखे।

02 15

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अब यह तय हो गया है कि नवरात्रों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैपिड संचालन का उद्घाटन करेंगे। उधर, एनसीआरटीसी ने बुधवार को जहां रैपिड स्टेशनों पर पार्किंग रेट की घोषणा की वहीं रैपिड के फेयर को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img