Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपाइयों ने जन्मदिन पर सीएम त्रिवेंद्र की सराहना की

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा है कि भगवान बद्रीनारायण मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करते हुए इस राज्य को ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित होने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड के द्वारा मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि उन्हें इस राज्य के विकास हेतु असीम शक्ति प्रदान करें। भाजपा पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद सचिन कश्यप ने भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दीर्घायु होने की कामना करते हुए आह्वान किया कि उनके नेतृत्व में राज्य चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र के सम्मुख लड्डुओं से मिष्ठान कराकर उनका जन्मदिन मनाया गया।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी, कपिल कश्यप, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, नीरज चमन सैनी राजेश धीमान, सौरभ अग्रवाल अग्रवाल, अक्षय चौधरी, आकाश गोयल, पार्षद वर्णिक चौधरी, पार्षद राजेश्वर कश्यप, सुधीर मोहन शर्मा गुरमीत सिंह, दिव्या, स्वाति, सीमा, रवि नागपाल, प्रदीप चौहान, आदित्य चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img