Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जनता दरबार में सीएम योगी हुए क्लास, बोले- अधिकारी जनता की समस्याओं तत्काल करें सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। सुबह चार बजे से ही सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। उसमें महिलाएं-पुरुष सभी थे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। हर समस्या का समाधान तत्काल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मंदिर स्थित अपने सोफा कक्ष में बैठक की। शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

44 5

सीएम योगी के जनता दरबार में हमेशा पुलिस के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। पुलिस के अधिक मामले देखकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिकारियों से पूछा कि जो मामला थाने पर ही खत्म हो जाना चाहिए वह ऊपर तक कैसे पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद बचे हुए करीब 50 फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनी। जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे।

43 4

बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। सीएम योगी ने रविवार को कहा था कि देश में पहली बार स्वदेश निर्मित यात्री विमान को यूपी में चलाने जा रहे हैं। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ के बीच 19 सीटर विमान उड़ान भरेगा। 45 मिनट में यात्रा पूरी हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने श्रम और सेवा योजना विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img