- कार्यक्रम की तैयारी भाजपा के नेताओं ने शुरू कर दी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को मेरठ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारी भाजपा के नेताओं ने शुरू कर दी है। इसमें शहर के तमाम गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया हैं, जिसमें मुख्यमंत्री शहर के गणमान्य लोगों से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम आया है, उसमें दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचेंगे।
क्योंकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम उसी दिन मेरठ के बाद गाजियाबाद में है तथा उससे पहले मथुरा में मुख्यमंत्री की एक सभा है। पश्चिमी यूपी में मुख्यमंत्री के ये तीन कार्यक्रम है। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 27 मार्च का आ गया है, जिसकी तैयारी में संगठन व्यापक स्तर पर लगा हुआ है। शहर के प्रबुद्ध लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सभागार में कार्यक्रम करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति भी मांगी गई है। क्योंकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी सरकारी है। इस वजह से इसमें कार्यक्रम करने से पहले रसीद कटवानी होगी, जो भाजपा के नेताओं ने रसीद भी कट वाली है।
ऐसा बताया जा रहा है। यदि इसमें किसी तरह की कार्यक्रम स्थल को लेकर अड़चन पैदा हुई तो कार्यक्रम का स्थल अचानक दूसरे स्थान पर बदला भी जा सकता है। इसकी संभावनाएं भी बनी हुई है। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर से सीएम के कार्यक्रम के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई हैं।
जयंत 31 को रोहटा में करेंगे जनसभा को संबोधित
रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी 31 मार्च को बागपत लोकसभा क्षेत्र के रोहटा में आयेंगे। यहां रालोद-भाजपा की संयुक्त रैली को जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। उसकी तैयारी को लेकर रालोद-भाजपा गठबंधन की एक संयुक्त मीटिंग सुनील रोहटा के आवास पर की गई, जिसमें भाजपा व रालोद के तमाम नेता एकजुट हुए और रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसमें रालोद प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान भी मौजूद रहे।

बागपत लोकसभा चुनावी रण को जीतने के लिए दोनों दलों के नेताओं ने तैयारी पर मंथन किया। शनिवार को हुई मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की तथा संचालन रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने किया। तय किया कि रोहटा गांव में गुरु गोविंद सिंह विद्यालय में एक जनसभा की जाएगी। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सेक्टरवाइज जिम्मेदारियां दी गई। गुरु गोविंद सिंह विद्यालय रोहटा के परिसर में ही हेलीपेड बनाया जाएगा।
मीटिंग में डा. राजकुमार सांगवान, सिवालखास विधायक गुलाम मुहम्मद, हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, इंद्रवीर भाटी, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व विधायक विनोद हरित, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, रालोद नेता विनय मल्लापुर, पूर्व मेयर प्रत्याशी ऋचा सिंह, सिवालखस विधानसभा संयोजक मुकेश शास्त्री, भाजपा नेता संजय त्यागी, रणवीर दहिया, गौरव जिटौली, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

