Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम योगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। यहां रविवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री से मुलाकात की। आज दूसरे दिन भी वह कई मंत्रियों से मिलेंगे।

राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह यूपी चुनाव की रिपोर्ट भी देंगे।

नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने योगी आदित्यनाथ को यूपी की जीत पर बधाई दी।

उप-राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी

चुनाव जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने यूपी चुनाव और विकास कार्यों के बारे में उप-राष्ट्रपति को जानकारी दी। इसके पहले योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल से भी मुलाकात की। अब शाम को पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय तय हुआ है।

24 4

पीएम मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

जेपी नड्डा से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

25 6

शाह से भी मिले मोदी

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत पर योगी आदित्यनाथ को बधाई।”

राजनाथ से योगी ने की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर मुलाकात की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img