Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

ठंड @ 7.0 डिग्री सेल्सियस

  • फिर से बढ़ा प्रदूषण, खराब हुई आबोहवा, 166 से बढ़कर 242 पर पहुंचा एक्यूआई

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: 200 से नीचे आए एक्यूआई में बुधवार को फिर से बढ़ोतरी हो गई। एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ने से प्रदूषण बढ़ा है। अभी आगे भी प्रदूषण बढ़ने के आसार है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। बुधवार को एनसीआर में हवा का स्तर बिगड़ा हुआ रहा। सुबह से लेकर शाम तक चली हवा के बीच शाम तक प्रदूषण में और बढ़ोतरी हो गई। सुबह जो प्रदूषण का स्तर 200 के आसपास था, शाम तक वह 242 तक पहुंच गया।

06 24

मेरठ समेत आसपास के जनपदों में भी प्रदूषण बढ़ा है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 242, बगापत में 261, गाजियाबाद में 236, मुजफ्फरनगर में 325 दर्ज किया गया। जबकि सबसे मुजफ्फरनगर की हवा खराब रही है। यहां पर मानक से कई गुणा प्रदूषण बढ़ गया। साथ ही जयभीमनगर में 214, गंगानगर में 250, पल्लवपुरम में 270 दर्ज किया गया।

इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 52 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण का स्तर अभी आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। मौसम में बदलाव का दौर बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ अगर मजबूती के साथ बनता है तो ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img