Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत-खटीमा हाइवे पर गांव पंजीठ के निकट पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शनिवार की रात करीब 12 बजे कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी 21 वर्षीय अंकुश अपने साथी मुकुल के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही अंकुश पंजीठ गांव के तिराहे के निकट पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने अंकुश की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद अंकुश घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डक्टरों ने घायल अंकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया हैं कि अंकुश का साथी मुकुल टक्कर लगने के बाद उछलकर बाइक से नीचे गिर गया। जो मामूली रूप से घायल हो गया।

वहीं रात में ही मृतक के चाचा वीरेंद्र सिंह की ओर से पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके भतीजे की बाइक में टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.