Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

आ अब लौट चले…

  • मौसम का मिजाज गर्म तो सेंचुरी से वतन लौटने लगे प्रवासी पक्षी
  • होली तक 60 फीसदी से अधिक प्रवासी पक्षी लौट जाएंगे अपने वतन
  • तीन माह गुलजार होने के बाद अब सूनी हो चली हस्तिनापुर सेंचुरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विदेशों में सर्दी के मौसम में अधिक बर्फ जमने के कारण भोजन पानी की समस्या से जूझते हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी हर साल हस्तिनापुर सेंचुरी का रुख करते हैं। हस्तिनापुर में नवंबर माह से ही इन विदेशी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। क्योंकि यहां का सर्दी सीजन इन पक्षियों को खूब पसंद आता है।

15 21

मौसम में अब जैसे ही गरमाहट आने लगी है। आ अब लौट चले…जिसके साथ ही यह प्रवासी पक्षी अपने वतन वापस लौटने लगे हैं। जिसकी वजह से हस्तिनापुर सेंचुरी सूनी होनी शुरू हो गई है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से विदेशी मेहमान अपने वतन लौटने लगे हैं। हस्तिनापुर सेंचुरी में हैदरपुर झील, भीकुंड, मखदूमपुर समेत अन्य झीले धीरे-धीरे खाली होनी शुरू हो गई है।

16 23

ऐसे में आने वाले और 10 दिन बाद मेहमान पक्षियों की अठखेलियां अब लोगों को नहीं दिखाई देंगी। डीएफओ राजेश कुमार के अुनसार इस वर्ष अधिक संख्या में प्रवासी पक्षी हस्तिनापुर सेंचुरी में आए थे। पक्षियों की सुरक्षा के लिए सेंचुरी में विशेष इंतजाम किए गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...
spot_imgspot_img