नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होने वाली है। ऐसे तो दिल टूटे आशिक, दोस्ती पर बॉलीवुड में कईं फिल्म बन चुकी हैं। उसी तरह से यह फिल्म भी बहुत एंटरटेंटमेंट वाली होगी। वहीं, इस मूवी को लेकर एक अपडेट आया है।
दरअसल, ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ एक कॉमेडी फिल्म है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज इस फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “चार दोस्त, एक लंबा सफर और एक्स को आई एम ओवर यू बोलने की कोशिश। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार रखें।”
इस दिन होगी रिलीज
‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ को 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन सिमरप्रीत सिंह ने किया है। सिमरप्रीत इससे पहले ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड’ और ‘कॉलेज रोमांस’ वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म का निर्माण किया है।
View this post on Instagram
फिल्म में ये सितारे नजर आएंगे
‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह और जस्सी गिल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इनके अलावा पत्रलेखा और इशिता राज भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। अभिनेता वरुण शर्मा, खन्ने का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसका ब्रेकअप हो चुका है।
फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे खन्ने का दिल टूटने के बाद उसके सारे दोस्त उसकी मदद करते हैं। ‘ब्रेक-अप ट्रिप’ पर निकले ये चार दोस्त क्या कुछ करेंगे, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

