नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोने चांदी के भावों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। शुरूआती कारोबार में सोने ने अपनी तेजी दिखाई तो वहीं, चांदी की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। हालांकि, ट्रेड के बाद चांदी की चमक वापस लौट गई थी। सोने के वायदा भाव इस वक्त 60,700 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, चांदी 73,200 ने वायदा भावों पर कारोबार किया है।

सोने में लौटी तेजी
बताया जा रहा है कि आज सोने के रेटों की शुरूआत तेजी के साथ हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 6 रुपये की तेजी के साथ 60,719 रुपये के भाव पर खुला। वहीं, इस समय सोने ने 60,767 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,696 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की हुई मंदी शुरूआत
चांदी के कारोबारी दिन की शुरूआत आज मंदी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपये की गिरावट के साथ 72,997 रुपये के भाव पर खुला। इस समय चांदी ने 73,359 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,905 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया है।

