- उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने रामनगर में आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर
जनवाणी ब्यूरो |
रूड़की: आज शहर में रामनगर बारात घर शिव चौक के समीप उत्तरांचल पंजाबी महासभा और अमृता अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम द्वारा विशेष निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में गेस्ट्रोंलॉजी पेट संबंधी,छाती रोग संबंधी,रक्त,शुगर, एनीमिया,हड्डी रोग,स्त्री रोग, मातृ स्वास्थ्य, सामान्य चिकित्सा सहित अनेक प्रकार का जांच काउंटर लगाया गया।
इस मौके पर रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचता है। विशेषकर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर वरदान है। उन्होंने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर शहर के ही प्रत्येक वार्ड में नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में ही आयोजित होने चाहिए। उन्होंने निशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सकों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि वह चिकित्सक बड़ा ही पुण्य का कार्य करते हैं जो निशुल्क चिकित्सा शिविर में जाकर गरीबों का चेकअप और उन्हें दवा उपलब्ध कराते हैं। कहा है कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य कैम्प की भी लोगों को जानकारी मिल पाती है।
इस मेले के माध्यम से उन मरीजों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जो महंगी दवाइयां होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में एलोपैथी, गेस्ट्रोंलॉजी, छाती संबंधी, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ, हड्डी रोग अन्य सभी विशेषज्ञों की एक टीम ने मरीजों का मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम में दीपक अरोड़ा प्रदेश सह संगठन मंत्री, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, सतवीर सिंह, विक्की, सभा के अन्य सदस्य, अमृता अस्पताल के डॉक्टर्स,बड़ी संख्या में मरीज़ मौजूद रहे।

