Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस की बैठक में फैसला: एकजुट विपक्ष उतारेगा अपना उम्मीदार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में फैसला किया गया कि राज्यसभा के उप सभापति के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई रणनीतिक समूह की डिजिटल बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के घटक दलों और समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने का प्रयास किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि अभी किस पार्टी का उम्मीदवार होगा और कौन होगा, इस बारे में सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दोनों सदनों में पार्टी के नेता और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को कराए जाएंगे। इसी दिन से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। ऊपरी सदन में जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। हरिवंश फिर से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img