Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

तांडव वेब सीरीज के कलाकारों के विरूद्ध एसपी से की शिकायत

  • डायरेक्टर व कलाकारों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ ने तांडव वेब सीरीज डायरेक्टर व कलाकारों के विरूद्ध हिंदू धर्म के पूजनीय भगवानों के खिलाफ टिप्पणी कर मजाक उडाने के विरोध में एफआईदर्ज कराने के लिए एसपी को शिकायत पत्र दिया।

अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बुधवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि तांडव वेब सीरीज देखा गया कि उसके कलाकार मौहम्मद जिशान अयूब व अन्य कलाकार ने भगवान शंकर व रामचंद्र का भेष धारण कर आपत्तिजनक संवाद किया। जिस कारण वश समस्त हिंदू व सनातन के लिए प्रेमियों की आस्था व धार्मिक भावनाएं आहत हुई है जो कि एक सभ्य समाज के लिए बहुत गलत है।

इससे पूर्व भी आश्रम वेब सीरीज जैसी फिल्मों में भी भगवान व हिंदू धर्म का अपमान किया जा चुका है। जो कि अब अहसहनीय है, संपूर्ण हिंदू अब बरदाश नही करेगा। एसपी से कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि उपरोक्त वेब सीरीज के कलाकारों व डायरेक्टर अली अब्बास जफर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करे। इस दौरान जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, अभिषेक पंडित, मुकेश लांबा, ललित चौधरी, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img