Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भारतीय टीम पर नस्लभेदी टिप्पणी, दर्ज करवाई शिकायत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच एक नया विवाद सामने आया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के कुछ समय बाद ही भारतीय टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तरफ से नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

भारतीय टीम की तरफ से कहा गया है कि सिडनी में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे और तीसरे दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भीड़ ने दोनों क्रिकेटरों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर नस्लीय टिप्पणी की।

द टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन समेत टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी दोनों अंपायरों पॉल रिफेल और पॉल विल्सन से मिले और उन्हें बताया कि उनके दो खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

इसके बाद दोनों अंपायरों, आईसीसी के सुरक्षा अधिकारियों और दोनों खिलाड़ियों के बीच पांच मिनट तक इसे लेकर बातचीत हुई। इसके बाद भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम में चली गई। फिलहाल मामला आईसीसी के पास पहुंच गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नस्लभेदी टिप्पणी हुई है। आज से ठीक 13 साल भी सिडनी में ही नस्लीय दुर्व्यवहार ने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

तब एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच यह विवाद हुआ था। जिसमें वहां की अदालत, दोनों क्रिकेट बोर्ड, मीडिया समेत हर कोई शामिल हो गया था। बाद में हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट का बैन भी लगाया गया जिसे फिर हटा लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img