Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

शेरकोट में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा, हालत गंभीर

  • पीड़ित को इलाज के लिए धामपुर के एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती 
  • परिजनों के मुताबिक कमरे में चारपाई पर जली अवस्था में मिला पीड़ित

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: शुक्रवार की रात को कमरे में सोया एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आग से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़ित को इलाज के लिए धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने रात में सोते हुए उन पर किसी आग से जलाकर मारने का प्रयास करने की आशंका जताई। शेरकोट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेरकोट के मोहल्ला है हकीमान निवासी अब्दुल हक पुत्र अब्दुल रब शुक्रवार को खाना खाने के बाद अपने घर में बने एक कमरे में सो गया और अन्य कमरों में उसके बच्चे सो गए। रात्रि में लगभग तीन बजे परिजनों को कमरे चील्लाने की आवाज सुई दी। उन्होंने उठकर देखा तो कमरे से तेज धुआं निकल रहा है और कमरे से आवाजें आ रही। परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो देखा चारपाई पर उनके अब्दुल हक आग से बुरी तरह से जलते मिले।

15 17

परिजनों ने सितारे आप को बुझाया तुरंत उन्हें इलाज के लिए लेकर धामपुर एक निजी अस्पताल मेंं पहुंचे, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि अब्दुल हक पर किसी ने जान से मारने की नियत से कमरे की खिड़की से आग अंदर फेंकी होगी।आग में वह बुरी तरह से झुलस गए हैं।

उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती अब्दुल हक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर शेरकोट थानाध्यक्ष अनुज तोमर का कहना है शेरकोट के मोहल्ला हकीमान निवासी एक व्यक्ति आग से संदिग्ध अवस्था में झुलस गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद सही स्थिति का पता लग पाएगा। उधर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित आग मैं 70 प्रतिशत से अधिक जल गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img