Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने की वोट की अपील

  • कांग्रेस प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मिल रहा समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से वोट अपील की। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
रंजन शर्मा ने शुक्रवार को मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रंजन शर्मा को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है और मतदाता उन्हें समर्थन देने का वादा भी कर रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को जेल चुंगी, मंगल पांडे नगर, विक्टोरिया पार्क, हापुड़ अड्डा, शम्भू दास गेट, कांच का पुल, अख्तर वाली मस्जिद, जली कोठी पर जनसंपर्क कर लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान रंजन शर्मा ने कहा कि मैं हमेशा जनता की सेवा करता रहा हूं और भविष्य में भी इसी तरह जन सेवा के कार्य मैं करता रहूंगा। आपसे मिल रहा आशीर्वाद मुझे पूरा विश्वास दे रहा है और मुझे आगे बढ़ने की शक्ति दे रहा है।

क्षेत्रवासियों ने भी रंजन शर्मा से कहा कि सभी यह चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधि ईमानदार हो, अच्छा हो, चरित्रवान हो और आप इन सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं, इसलिए हमारा समर्थन आपके साथ पूरी तरह से है। विक्टोरिया पार्क पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल अरोड़ा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान वीना अरोड़ा, आशा भारद्वाज, सुरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र पंजाबी, शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके पश्चात रंजन शर्मा जनसंपर्क के लिए हापुड़ अड्डा और शम्भू दास गेट पर पहुंचे, वहां पर एहसान, सरफराज, डा. इकबाल, जाहिद अंसारी, मतीन अहमद अंसार ने रंजन शर्मा का स्वागत किया और क्षेत्र में जनसंपर्क कराया। अख्तर वाली मस्जिद पर वकील अक्कासी, शमसुद्दीन ने रंजन शर्मा का जनसंपर्क कराया, सभी जगह पर रंजन शर्मा को खूब समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस प्रत्याशी का जनसपंर्क कार्यक्रम 10 बजे से मुद्रा पैलेस से शुरू होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img