Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस कैंडिडेट्स ने पूरी की नामांकन प्रक्रिया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के 9 मंडलों, 38 जनपदों के अंतर्गत 7 नगर निगम, 100 नगर पालिका तथा 327 नगर पंचायतों के निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी द्वारा महापौर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष पद, पार्षद/सभासद/सदस्य पद हेतु घोषित उम्मीदवारों ने आज पर्चा दाखिला के अंतिम दिन अपना नामांकन पूरी तैयारी और कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण में सम्पन्न होने वाले 7 महापौर, कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशीगण कानपुर से आशनी अवस्थी पत्नी विकास अवस्थी, मेरठ से नसीम कुरैशी, बरेली से डॉ0 कुलभूषण त्रिपाठी, शाहजहांपुर से निक़हत इकबाल, गाजियाबाद से पुष्पा रावत, अलीगढ़ से सी0पी0 गौतम तथा अयोध्या से प्रमिला राजपूत ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही सभी वार्डो से पार्षद/सभासद/सदस्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि कानपुर मेयर प्रत्याशी के नामांकन में पूर्व विधायक अजय यादव इत्यादि प्रमुख रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img